पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर। पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने सोमवार को जिला अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्था का गहन जायजा लिया और लक्ष्य के अनुरूप निबंधन कार्य सुनिश्चित करने तथा संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति लाकर आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ऐसी जमीन जिस पर कानूनी रोक, सरकारी प्रतिबंध या मालिकाना हक को लेकर विवाद हो, लैंड रिस्ट्रिक्टेड डिटेल्स, की स्थिति की जानकारी ली। जिला अवर निबंधक ने अवगत कराया कि सभी संबंधित विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किये जाते हैं तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित अंचल कार्यालयों को भी प्रेषित की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान अवर निबंधक विकास सोरेन सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.