प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव का कार्यभार संभाला
पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) के रूप में रोहित सिन्हा ने सोमवार को मेदिनीनगर आयुक्त कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त के पूर्व सचिव विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार श्री रोहित सिन्हा को विधिवत सौंप दिया है। इस दौरान आयुक्त ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी साथ ही विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन और आमजनो की बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। आयुक्त ने नवपदस्थ सचिव रोहित सिन्हा को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ हीं विजय वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नवपदस्थापित आयुक्त के सचिव रोहित सिन्हा को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.