मुंगेर, अप्रैल 3 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पटना से आई निगरानी विभाग की दस सदस्यीय टीम ने मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में छापेमारी कर पेशकार मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अन्य कर्मचारी इधर-उधर खिसकने लगे।​सरकारी जमीन बचाने के नाम पर मांगी थी रिश्वतःयह पूरा मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत पंचवीर गांव स्थित 'काजी हाउस' की करीब 3 कट्ठा 4 धुर सरकारी जमीन से जुड़ा है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी मोहम्मद जावेद उक्त सरकारी जमीन का फर्जी कागजात बनाकर उसे बेचने की फिराक में था। जब इसकी भनक समाजसेवी न...