प्रमंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिता में कल से खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- दरभंगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पांच अक्टूबर से किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि पहले दिन एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, कराटे, बॉक्सिंग, वुशू, वॉलीबॉल, कुश्ती एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि छह अक्टूबर को बास्केटबॉल, योग, खो-खो एवं एथलेटिक्स तथा सात एवं आठ अक्टूबर को कबड्डी, साइकिलिंग, फुटबॉल एवं सेपक टाकरा प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 23 से 25 अक्टूबर तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका संवर्ग के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: खेल प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.