उरई, दिसम्बर 28 -- पड़री। कई दिनों से कोंच के गांव पड़री में चल रहे रामलीला महोत्सव में श्रीराम वनवास लीला का सशक्त मंचन किया गया। प्रभू श्रीराम के वनवास जाने का दृश्य देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। हालांकि लीला देखने के लिए रामलीला ग्राउंड दर्शकों से खचाखच रहा। दुर्गा माता रामलीला समिति द्वारा संचालित पड़री की ऐतिहासिक रामलीला में श्रीराम वनवास लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ अपने ज्येष्ठ पुत्र को अयोध्या के राज सिंहासन पर आसीन करना चाहते हैं और उनके इस मंतव्य से सभी मंत्रिगण सहमति जताते हैं। राजा का यह मंतव्य सुन राजा इंद्र घबरा जाते है कि अगर राम का राज्याभिषेक हो गया तो राक्षसों का संहार कैसे होगा। रानी कैकेयी की मुंहलगी दासी मंथरा के कानों में जब राम राज्याभिषेक का समाचार आता है तो वह जल भुन जाती है और चिल्लाती हुई कि ऐसा वह कदापि नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.