महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। भागवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में महाआरती में भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने क्षेत्र की खुशहाली के लिए जगत जननी की आराधना की। महाआरती की शुरुआत गोमती प्रजापति और अंजलि के द्वारा माता के जयकारे लगवाकर कराई गई। महाआरती के बाद सुरेंद्र सिंह ने साधना क्रियाओं पर जोर देते हुए कहा कि साधना के माध्यम से प्रभू से साक्षात्कार संभव है। साधना से मानव जीवन में आने वाले कष्ट दूर हो जाते है। रेखा कुशवाहा ने युवाओं को भक्ति मार्ग से जुड़ने की बात पर जोर देते हुए कहा कि युवा नशा की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। कहा कि मानव जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है इसलिए जीवन के महत्व को समझना चाहिए। सुभाषचंद्र कुशवाहा द्वारा नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.