रांची, अप्रैल 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत से संबद्ध कांके ख्रीस्त राजा कैथोलिक गिरजाघर में रविवार को दृढ़ीकरण संस्कार संपन्न हुआ। दृढ़ीकरण संस्कार की धर्मविधि की अगुवाई रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने की। उन्होंने कहा कि प्रभु येसु ख्रीस्त ही हमारा भला गड़ेरिया और हमारे मुक्ति के द्वार हैं। उन्होंने पवित्र आत्मा के सातों वरदानों का मर्म भी समझाया। मिस्सा बलिदान से आरंभ हुए कार्यक्रम में पल्ली के 79 कैथोलिक बच्चों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण कर पवित्र आत्मा के सात वरदान पाए। महाधर्माध्यक्ष के सम्मुख दृढ़करण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों ने कैथोलिक कलीसिया के विश्वास में जीने की घोषणा की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों को पवित्र तेल से अभियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.