अंबेडकर नगर, जून 20 -- इंदईपुर। हंसवर के शंकरपुर विशुनपुर में संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में जय गुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने कहा कि भगवान का नाम लेकर ही भगवान की भक्ति को पाया जा सकता है। मनुष्य चाहे किसी धर्म व जाति का हो, प्रभु से मिलने का एक ही रास्ता भक्ति है। उन्होंने कहा कि मांस व शराब गर्म मिजाज का भोजन है। पशु प्रवृत्ति भोजन से बुद्धि भी पशुवत हो जाता है। भगवान का भजन करके ही इस काल की जेल से निकला जा सकता है। शुद्ध खान पान से ही नकारात्मक विचारों में बदलाव हो सकता है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष राम लखन यादव, हिमांचल यादव, राम बुझावन समेत अन्य ने 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...