सहारनपुर, अप्रैल 24 -- नानौता, संवाददाता। सिद्धपीठ श्री शनिधाम में विधि विधान के साथ हवन पूजन कर श्रीशनिदेव महाराज व पंचमुखी हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग लगाकर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम में वार्षिकोत्सव के अवसर पर पंडित राजकुमार शर्मा तथा पंडित अमित शर्मा के निर्देशन में सिद्धपीठ श्री शनिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान व उनकी पत्नी वंदना चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा सर्वप्रथम हवन पूजन किया गया। इसके पश्चात श्री शनिदेव महाराज व पंचमुखी श्री हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया। जिसके बाद सुंदरकांड के पाठ का गुणगान कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कमेटी सदस्य डॉ रामकुमार पुंडीर ने बताया कि मंदिर परिसर में खाटू ...