रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- किच्छा, संवाददाता। पुरानी गल्ला मंडी में आयोजित प्रभु श्रीरामलीला मंचन के छठे दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने केवट की नाव में बैठकर गंगा नदी पार की। इस दौरान राम-केवट संवाद का मनोहारी दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। शनिवार रात रामलीला का शुभारंभ अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद वनवास पर निकले प्रभु श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण केवट की नाव में बैठकर गंगा पार करते दिखाए गए। लीला में आगे महाराज दशरथ का श्रीराम-वियोग में प्राण त्याग और भरत का वन जाकर राम से मिलन का दृश्य पेश किया गया। राम-भरत मिलन देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर ग्यारसी बंसल, रामावतार अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण ऐरन, डब्बू अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रिंकल गुप्ता, परवीन सेन, कुंज बिहारी, कृष्णा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.