चंदौली, फरवरी 26 -- शिकारगंज। शिकारगंज क्षेत्र प्राचीन हनुमान जी के मंदिर परिसर में चल रही श्री राम कथा के छठें दिन ‌कथा व्यास ‌स्वामी हरिशानन्द ‌महाराज ने प्रभु राम जानकी विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान दिव्य झांकी के साथ प्रभु श्रीराम और माता सीता के पवित्र विवाह प्रसंग का आयोजन श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री राम और सीता के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कथा पंडाल को विवाह मंडप की तरह सजाया गया। तथा फूलों व रंगीन वस्त्रो रोशनी से सजे मंच पर राम जानकी का विवाह प्रसंग शुरू होते ही भक्तिमय में वातावरण बन गया। कथा के दौरान बरात आगमन पर मंगल गीत और जयमाला की रस्म के जीवंत का वर्णन किया। माता सीता के प्रभु श्री राम को वरमाला पहनाने का क्षण आते ही पंडाल जय सियाराम के जय घोष से गूंज उठा। कथाव्यास स्वामी ह...