एटा, जनवरी 23 -- अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुवार रात एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में मेरे प्रभु श्रीराम आए हैं भजन संध्या का आयोजन हुआ। राम भक्ति से सराबोर इस शाम में गायक कलाकारों ने अपने भजनों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, पूरा पंडाल श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप एवं जिला प्रचारक मदन ने संयुक्त रूप से किया।गायक कलाकारों ने बजाओ ढोल स्वागत में मेरे प्रभु राम आए हैं और सज धज कर बैठे हैं रघुनंदन जैसे मशहूर भजनों की प्रस्तुत देकर श्रद्धालु भाव-विभोर और नरचने झूमने पर विववश कर दिया। कार्यक्रम में देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम के संयोजक कवि राजकुमार भरत, अर्पित उपाध्याय ने कार्यक्रम में आए सभी अति...