रामगढ़, मार्च 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा में मंगलवार को रामनवमी के पावन अवसर पर निकले मंगला जुलूस ने पूरे कोयलांचल क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर कर दिया। ऐतिहासिक रामनवमी मैदान से शुरू हुआ यह भव्य जुलूस भुरकुंडा, भदानीनगर, पटेलनगर, रिवर साइड, सौंदा डी और बासल के ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से आस्था का विशाल सैलाब बन गया। डीजे की गूंजती धुनों पर झूमते-थिरकते रामभक्तों का कारवां बिरसा चौक से होते हुए भुरकुंडा बाजार और थाना चौक तक पहुंचा। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देर तक गुंजायमान रहा। जुलूस में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कहीं भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झलकियां श्रद्धालुओं के मन को भाव-विभोर कर रही थीं, तो कहीं विशाल वनमानुष की आक...