रांची, मार्च 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।इससे पहले उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अ...