मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। अदलहाट क्षेत्र के समदपुर गांव स्थित प्राचीन संकटमोचन मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय संगीतम श्रीराम कथा के चौथे दिन रविवार की रात जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। मानस मर्मज्ञ कथावाचक राकेश्वरा चन्द्र महाराज ने भगवान श्रीराम के अलौकिक अवतार प्रसंग का जीवंत वर्णन किया, जिसे सुनकर भक्त भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और मानवता संकट में होती है, तब-तब भक्तों के उद्धार और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मर्यादित जीवन संपूर्ण मानव जाति के लिए एक महान आदर्श है। अनुष्ठान के मुख्य यजमान अशोक कुमार गुप्ता ने सपरिवार पोथी पूजन कर आरती उतारी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मशीला देवी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, ओमप्रकाश ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.