प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- गौरा। फतनपुर बाजार में आदर्श शिव समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के अंतर्गत चौथे दिन कथा वाचक पंडित नितेश मिश्र ने प्रभु श्रीराम की लीलाओं के बारे में बताया। इसमें मातृ पितृ भक्ति, विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण का वन गमन, तड़का, सुबाहु का वध, अहिल्या उद्धार आदि का वर्णन किया। कार्यक्रम में डॉ. केएन बाबुलनाथ पांडेय, सुधीर, आनंद चौरसिया, विष्णु जायसवाल, रमेश शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...