आगरा, मार्च 26 -- रामनवमी पर लंगड़े की चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बैण्ड की मधुर धुन पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते-नाचते नजर आए। दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती महंत गोविंद गुरु ने की। श्याम उपाध्याय ने भगवान राम के विग्रह का आकर्षक श्रृंगार किया। रंग-बिरंगे पुष्पों और भव्य वस्त्रों से सुसज्जित विग्रह की छटा देखते ही बन रही थी। प्रमुख महंत डोरी दास ने दीप प्रज्वलित कर हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। राम उपाध्याय द्वारा खीर सहित छप्पन भोग अर्पित किए गए, जिनका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति रस में डूबे रहे। मंदिर समिति ने बताया कि दो अप्रैल को हनुमान जन...