मऊ, अक्टूबर 12 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत रामलीला भवन गोंठा पर शनिवार रात प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। चारों भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी गई, और प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान को चांदी का मुकुट पहनाकर राजसिंहासन पर बैठाया। इस दौरान श्री राम का राज्याभिषेक होते ही पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय वातावरण एवं श्री राम के जयकारों के उद्घघोष से गूंज उठा। रामराज्याभिषेक मंचन के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा कर जानकी सहित अयोध्या लौट आते हैं। भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं लक्षमन को देखकर भाई भरत के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। पूरे विधि-विधान के साथ मुनि वशिष्ठ द्वारा तिलक लगाकर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक होते ही पुष्प की वर्षा होने लगी और पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.