वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। हनुमत जयंती महोत्सव के अवसर पर श्रीसंकट मोचन मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय सार्वभौम श्रीरामायण सम्मलेन के दूसरे दिन शनिवार को देश भर के कई मानस से विद्वान व्यासगणों ने हनुमत चरित्र की महिमा का बखान किया। प्रख्यात मानस मर्मज्ञ डॉ.भारत भूषण पांडेय ने कहा कि जीवन मे जब भी निराशा का भाव आए तो स्वयं को श्रीराम नाम के प्रति समर्पित कर दो। उन्होंने कहा यदि श्रीराम कथा का श्रवण कर लिया तो जीवन से सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। जीवन सकारात्मकता से भर जाता है। दूसरे दिन पं.पारसनाथ पाण्डेय, प्रमोद मिश्र, धर्म प्रकाश मिश्र, बद्री नारायण द्विवेदी, राघवेंद्र पाण्डेय, चंद्रकांत चतुर्वेदी आदि ने भी हनुमत चरित्र पर प्रकाश डाला। संचालन पं. नंदलाल उपाध्याय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.