प्रभु राम को काल्पनिक बताने वाले, अयोध्या पर राजनीति कर रहे हैं -डॉ राजेश्वर सिंह
लखनऊ, जून 14 -- अयोध्या और श्रीराम मंदिर को लेकर विपक्षी दलों के बयानों पर सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने इन दलों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण का हमेशा विरोध किया, प्रभु श्रीराम को काल्पनिक कहा और हिंदुओं की आस्था का उपहास उड़ाया, वो आज अयोध्या के नाम पर राजनीतिक सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ सिंह ने कहा कि अयोध्या राजनीति का विषय नहीं, राष्ट्र की आत्मा का विषय है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को राजनीतिक अवसरवाद का मंच बनाने के बजाय सभी को उसकी गरिमा, पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया, वह आज स्वयं को अयोध्या का हितैषी बताने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.