बस्ती, फरवरी 12 -- नगर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। महर्षि वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र में 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली वशिष्ठ रामायण कथा के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य आमंत्रण रथयात्रा निकाली गई। यह रथयात्रा वशिष्ठ धाम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान की, जहां रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी यात्रा का स्वागत कर रामायण कथा का आमंत्रण स्वीकार करेंगे। रथयात्रा के माध्यम से प्रभु श्रीराम और उनके परिवार को विधिवत आमंत्रण समर्पित किया जाएगा। यात्रा में गुरु वशिष्ठ की प्रतिमा और रामदरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे पर गूंजते भक्ति गीतों, सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ यात्रा निकली। कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जगद्गुरु तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य रामकथा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.