प्रभु राम के बाल लीलाओं का वर्णन सुन भाव विभोर हुए भक्त
सोनभद्र, मार्च 24 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय दुधहिया देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध कथा व्यास श्रीराम मोहन दास रामायणी ने प्रभु श्री राम की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान व्यास जी ने उस प्रसंग का जीवंत वर्णन किया, जब भगवान भोलेनाथ बालक राम के दर्शन की लालसा में भेष बदलकर अयोध्या पहुंचे थे। कथा के बीच जब लाला की सुन कर मैं आयी कौशल्या मैया दे दो बधाई और मेरी झोपड़ी में राम आए हैं, जैसे भजनों की प्रस्तुति हुई तो पूरा पंडाल तालियों की गूंजा और जयकारों से सराबोर हो गया। श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर नृत्य करने लगे। आध्यात्मिक अनुष्ठान के क्रम में कथा के पश्चात पंडाल में नौ कन्याओं का विधि-विधान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.