रांची, अप्रैल 5 -- रांची। संत मरिया महागिरजाघर में रविवार को पास्का पर्व (ईस्टर) के अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्च बिशप विसेंट आइंद ने विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पवित्र बाइबल के अनुसार पुनरुत्थान के बाद प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों को दर्शन देकर बार-बार कहा-तुम्हें शांति मिले। आर्च बिशप ने कहा, यह केवल एक अभिवादन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उपहार है। यह एक ऐसी शांति है जो भय, संदेह और संघर्ष के बीच भी अडिग रहती है। आज भी जीवित यीशु ख्रीस्त हमें वही शांति प्रदान करते हैं।वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्य पूर्व में जारी युद्ध और संघर्षों से हमारा हृदय दुख से भर जाता है। इन संघर्षों का प्रभाव सीमाओं से परे जाकर पूरे विश्व को आर्थिक अस्थिरता, सामाजिक तनाव और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.