रांची, मार्च 29 -- मांडर, प्रतिनिधि। संत अलोईस कैथोलिक चर्च मांडर में रविवार को खजूर पर्व श्रद्धा से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत जेवियर्स उच्च विद्यालय मांडर के मैदान से विशेष धर्मविधि से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जुलूस निकालते हुए गिरिजा प्रांगण तक पहुंचकर मिस्सा पूजा में भाग लिया। मिस्सा पूजा के मुख्य अनुष्ठाता फादर जॉन शैलेन्द्र टोप्पो ने अपने संदेश में कहा कि खजूर रविवार ईसाइयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रभु यीशु के येरुसलेम में विजयी प्रवेश और उनके दुःखभोग की शुरुआत की स्मृति के रूप में मनाया जाता है। मिस्सा पूजा के दौरान बुढ़ाखुखरा गांव के विश्वासियों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर बिपिन कंडुलना सहित कई धर्मगुरु, सिस्टरगण और बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.