रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रभु यीशु मृतकों में से जी उठे हैं, मसीही विश्वास के इसी आधार और सत्य को स्मरण करते हुए रविवार को राजधानी में ईस्टर का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जीईएल और सीएनआई चर्च कलीसिया के हजारों लोग अहले सुबह सपरिवार कब्रिस्तानों में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने कब्रिस्तान की परिक्रमा की। इसके पश्चात पादरियों द्वारा कब्रिस्तान की आशीष की गई और ईस्टर की विधिवत प्रार्थना हुई। धर्मविधि के बाद मसीही समाज ने अपने पूर्वजों व मृतजनों की कब्रों पर पुष्प अर्पित कर और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद किया। पुनरुत्थान पर्व के साथ ही 40 दिनों का महाउपवास काल लेंट) भी समाप्त हो गया।ईस्टर को लेकर कब्रिस्तान परिसरों में मेले जैसा माहौल रहा। हालांकि, सुबह हुई बारिश के कारण शुरुआत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.