गुमला, मार्च 29 -- गुमला, संवाददाता। जिले के 39 पल्ली स्थित सभी गिरजाघरों में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने खजूर पर्व (पाम संडे) श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। जिला मुख्यालय के सिसई रोड संत पात्रिक महा गिरिजाघर में सुबह पवित्र मिस्सा अनुष्ठान हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मिस्सा अनुष्ठान के मुख्य अधिष्ठाता बिशप डॉ. फादर लिनुस पिंगल एक्का थे। उनके साथ सह अधिष्ठाता के रूप में विकर जनरल फादर जेफ्रनियुश तिर्की व रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुष्ठान से पूर्व श्रद्धालुओं ने विभिन्न मार्गों से जुलूस निकालते हुए हाथों में खजूर की डालियां लहराईं और प्रभु यीशु के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बिशप ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव जाति...