सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। यीशु मसीह के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। गिरजाघरों में चरनी भी सजाई गई है। इसके साथ ही साफ-सफाई कराई गई है। गुरुवार को धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रार्थना कक्ष में क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। पूरे चर्च में फूल मालाएं और लाइटें लगाई गई हैं। चर्च परिसर में चरनी बनाई गई, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। गिल कॉलोनी में एसेंबली ऑफ गॉड एजी चर्च में रंग-रोगन और साफ-सफाई कराई गई। यहां भी चर्च परिसर में चरनी सजाई गई। इसके अलावा प्रार्थना कक्ष और क्रिसमस ट्री पर रंग-बिरंगी झालरें लगाई गईं। इसी तरह बाजोरिया मार्ग स्थ...