एटा, अप्रैल 3 -- मानवता के कल्याण के लिए प्रभु यीशु मसीह के बलिदान का दिन गुड फ्राइडे, शुक्रवार को जिले में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जहां ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के कष्टों और उनके अंतिम सात वचनों को स्मरण किया। गांधी मार्केट स्थित मैगाव मेमोरियल चर्च में सुबह से ही मसीह समाज के लोग जुटना शुरू हो गए, यहां आयोजित प्रार्थना सभा में पादरी अनिल मसीह ने गुड फ्राइडे के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन शोक का नहीं बल्कि प्रभु यीशु मसीह के उस महान प्रेम का प्रतीक है, जो उन्होंने क्रूस पर चढ़कर पूरी दुनिया के प्रति दिखाया। पादरी के सानिध्य में लोगों ने सामूहिक प्रार्थना की और क्षमा, शांति एवं भाईचारे का संकल्प लिया। सेंट फ्रांसिस जेवि...