कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। मालरोड स्थित क्राइस्ट चर्च में रविवार को क्रिसमस ट्री कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ मना। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो गए। बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। चर्च प्रबंधन की ओर से बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर चर्च के पादरी संतोष पाण्डेय ने प्रभु यीशु के जन्म के संदेश पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, शांति और सेवा के महत्व को बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...