मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- प्रभु यीशु के पुनरुत्थान(दोबारा जी उठने)की पूर्व संध्या पर मिशन कंपाउंड सिविल लाइन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी रोहित मैसी ने प्रार्थना की शुरूआत की। मुख्य पादरी बृजेश मैंसल ने प्रभु के वचन सुनाए। उन्होंने बताया कि परमेश्वर ने हमें पापों से मुक्त कराने के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि हमें पापों से हमेश बचना चाहिए और परमेश्वर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। ऐसा कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए जिससे किसी दूसरे को परेशानी हो। खुद भूखे रहकर भी सामने वाले और पड़ोसी को भोजन कराना हमारा दायित्व होना चाहिए। क्वायर्स ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के गीत गाकर खुशी का संचार किया। बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग शामिल रहे। प्रार्थना सभा में अंतिम सिंह, अभिषेक विल्सन, जौनी राठौर, आकाश एडवार्ड, आकाश रोबर्ट, शैली, प...