हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गुड फ्राइडे पर शहर के गिरजाघरों में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके प्रेम, क्षमा और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सेंट थेरेसा स्कूल में क्रूस पथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हाथों में क्रूस लिए लोगों ने प्रभु के त्याग और प्रेम का संदेश फैलाया। यात्रा के दौरान 'क्रूस का रास्ता' नाटिका मंचित की गई और प्रभु यीशु की मूर्ति को ताबूत में रखकर चर्च तक पैदल लाया गया। इसके बाद चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें गीतों व भजनों के माध्यम से प्रभु के बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर फादर राजेश, फादर सुनील, फादर पास्कल, फादर एलायस, प्रमोद मार्टिन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.