मऊ, अप्रैल 4 -- मऊ, संवाददाता। मसीही समाज के लोगों ने गुड फ्राइडे को प्रभु येशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया। मसीही समुदाय ने चर्चों में विशेष प्रार्थना कर प्रभु यीशु मसीह के साहस एवं बलिदान को याद किया। पादरियों ने बाइबिल का पाठ कर मसीही समुदाय के व्यक्तियों को प्रभु यीशु मसीह का संदेश सुनाया। शुक्रवार को यीशु मसीह के उपदेशों, उनकी शिक्षाओं एवं वचनों को याद करते हुए उन्हें अमल में लाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारे के लिए विशेष प्रार्थना की गई। शहर के फातिमा अस्पताल और इंदरा स्थित चर्च समेत जिलेभर के अन्य चर्चों में भी दोपहर विशेष प्रार्थना सभा हुई। वाद्य यंत्रों की धुन पर यीशु के गीतों को गाया गया। वहीं फातिमा अस्पताल पर इस बलिदान को स्मरण करते हुए क्रुस यात्रा निकाली गयी, जो चर्च में पहुंची। जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.