रांची, अप्रैल 3 -- मांडर, प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को संत अलोइस कैथोलिक चर्च परिसर में विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अनुष्ठाता फादर आलोक टोप्पो ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे मानव जाति के उद्धार के लिए प्रभु यीशु मसीह के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यीशु का जीवन प्रेम, क्षमा और त्याग का संदेश देता है, जिसे अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान प्रभु यीशु की क्रूस यात्रा की झांकी भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर बिपिन कंडुलना, फादर जॉन शैलेन्द्र टोप्पो, फादर सुधीर केरकेट्टा, फादर पीटर सांगा, फादर संजय, फादर अन्थोनी ब्रूनो, फादर पॉल लकड़ा सहित कई धर्मगुरु उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.