रांची, अप्रैल 3 -- रांची। बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर सीएनआई कलीसिया के लिए तीन घंटे की विशेष ध्यान प्रार्थना हुई। इस धर्मविधि में मुख्य वक्ता के रूप में नॉर्थ ईस्ट डायसिस (शिलांग) के बिशप माइकल हेरेंज उपस्थित थे। उन्होंने क्रूस पर से प्रभु यीशु द्वारा उच्चारी गई सात अमर वाणियों पर अपना संदेश दिया। बिशप हेरेंज ने विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा, प्रभु को हमने नहीं, बल्कि प्रभु ने हमें चुना है ताकि हम अनंत जीवन पा सकें। उन्होंने कहा कि प्रभु हमारे पापों को क्षमा करने की शक्ति रखते हैं। बिशप ने आपसी मनमुटाव और जीवन की जटिलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रभु हमें धीरज रखने और शत्रुओं को भी माफ करने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने यीशु के क्षमाशील स्वभाव का उदाहरण देते हुए कहा कि क्रूस पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.