सिद्धार्थ, मार्च 26 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल रही रामकथा के पांचवें दिन मंगलवार की रात कथावाचक रामकुमार दास ने प्रभु राम-जानकी विवाह की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।कथावाचक ने बताया कि गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने जनकपुरी में आयोजित स्वयंवर में शिव धनुष को उठाकर भंग कर दिया। शिव धनुष के टूटते ही उसकी टंकार दूर-दूर तक गूंज उठी। इस टंकार को सुनकर परशुराम क्रोधित होकर सभा में पहुंच गए। उन्होंने सभा में उपस्थित राजाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जिसने शिव धनुष को तोड़ा है, उसे सामने आना होगा, अन्यथा वह सभी राजाओं का वध कर देंगे। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम के बीच काफी देर तक वाद-विवाद चला। बाद में भगवान श्रीराम ने अत्यंत विनम्रता के साथ परशुराम से कहा कि किसी शिष्य द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.