सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चौखड़ा में चल रहे रामलीला में गुरुवार की रात कलाकारों ने कैकेई हठ से लेकर राम वन गमन तक का सजीव मंचन किया। इसे देख दर्शकों की आंखें भर आई। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक को लेकर तीनों भाई समेत सभी परिवारीजन व अयोध्यावासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इधर रानी कैकेई कोप भवन में चली जाती है। यह दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे। कलाकारों ने दिखाया कि रानी कैकेई के कोप भवन में जाते की सूचना पर राजा दशरथ उनके पास पहुंचते हैं। यहां महाराज दशरथ से कैकेयी दो वरदान मांगती हैं। जिनमें राम को 14 वर्ष का वनवास व बेटे भरत को राजगद्दी। इसके बाद राजा मूर्छित होकर गिर गए। होश आने पर महारानी कैकेयी को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। इसकी खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.