प्रभु की भक्ति के लिए मिला है मानव जीवन
कन्नौज, मई 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित चंद्रकांता पैलेस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कई प्रसंगों की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। आचार्य पं.हरिशंकर शुक्ल ने कहा कि मनुष्य जीवन सांसारिक विषयों को भोगने के लिए नहीं, बल्कि प्रभु की भक्ति के लिए मिला है। भागवत कथा कह रहे आचार्य पं.हरिशंकर शुक्ल ने कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म और परीक्षित संवाद विदुर मैत्रीय संवाद, बराह और कपिल अवतार तथा सृष्टि उत्पत्ति के प्रसंग का बड़े ही भावपूर्ण ढंग से वर्णन किया। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भगवान से बढक़र संसार में कोई सुख या संपत्ति नहीं है और भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सांसारिक विषय वस्तु और धन संपदा माया है। इनसे बढक़र ईश्वर की भक्ति है। उन्होंने महाभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.