सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- भनवापुर। क्षेत्र के गोपिया गांव में चल रहे श्रीमद्भागवतकथा में सोमवार की रात कथावाचक राकेश शास्त्री ने प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायक होती हैं। उन्होंने बताया कि नटखट स्वभाव के कारण माता यशोदा के पास प्रतिदिन प्रभु श्रीकृष्ण की शिकायत आती थी। जब माता उनसे माखन चोरी का आरोप लगातीं तो बालकृष्ण तुरंत अपना मुख खोलकर यह दर्शाते कि उन्होंने माखन नहीं खाया है। कथावाचक ने गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन किया। इस अवसर पर मनीष पाण्डेय,भारद्वाज पाण्डेय, लक्ष्मण पाण्डेय, कौशल कुमारी, दिनेश्वरी पाण्डेय, सुशील, सुनील, विष्णु आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा: सच्चे प्रेम से हीं होगी परमात्मा की प्राप्ति :कथावाचिका यह भी...