दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, एक प्रतिनिधि। श्री खाटू श्याम मंडल, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित 50वें श्री श्याम बसंत महोत्सव के सातवें दिन श्याम बाबा के दरबार में भव्य और अलौकिक दृश्य दिखा। मंडल के सक्रिय सदस्य विकास मित्तल की संकल्पना एवं नेतृत्व में श्याम बाबा दरबार के गर्भगृह को मनमोहक स्वरूप में सजाया गया। इस अवसर पर दरभंगा सहित बाहर से भी बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित हुए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आयोजकों ने विचार-विमर्श कर सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। संध्या काल में श्रृंगार के बाद भक्तों ने जब बाबा श्याम का नवीन स्वरूप में दर्शन किया तो प्रभु की नजर उतारने वालों की कतारें लग गईं। सैकड़ों श्रद्धालु साष्टांग दंडवत प्रणाम करते नजर आए। मंडल के अध्यक्ष युगल किशोर सर्राफ ने सपत्नी ज्योति प्रज्वलन कर शीश के दानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.