मुरादाबाद, फरवरी 5 -- स्टेशन रोड स्थित श्री राम मैरिज हॉल में गुरुवार को सत्पुरुष बाबा फुलसंदे महाराज का सत्संग कार्यक्रम हुआ। जिसमें भारी तादात में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सत्संग में पहुंचकर धर्मलाभ कमाया। ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे ने गुरुवार को सत्संग की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि मनुष्य का शरीर पाप और पुण्य का रथ है। जिस पर ज्योति स्वरूप यह आत्मा सवार है, जिस मनुष्य ने धर्म को अपना सारथी बनाया वो ही भवसागर से पार हुआ जन्म मरण से पार हुआ। शुभ कर्मों को पुण्य कर्मों को जिस व्यक्ति ने अपना हमसफर बनाया। वहीं परमात्मा के द्वार पर पहुंचे हैं, जो सतगुरु की सीख को मानते हैं, उनको कभी दुखों की प्राप्ति नहीं होती, जो मनुष्य निराकार परमात्मा के नाम को जपता रहता है। उसकी आत्मा का चांद और प्रकाश बढ़ता चला जाता है। हे प्रभु जिसने तेरे नाम को सुमरा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.