अररिया, दिसम्बर 25 -- बथनाहा, एक संवाददाता प्रभु ईशु मसीह का जन्मदिन प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय कोशी शिविर बथनाहा के प्रागंण में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र / छात्राओं ने प्रभु ईशु मसीह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। छोटे बच्चों आरव कुमार तथा चिंकी कुमारी के द्वारा केक काटा गया। वहीं कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने प्रभु ईशु मसीह की याद में एक मिनट का मौन रखा तथा उन्हें याद किया और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में आए अतिथि जोन्ना सोरेन ने ईशु मसीह के संदर्भ में विस्तार पूर्वक अपने विचार को रखा तथा उपस्थित छात्रों को समझाया। वहीं छात्रों ने इक्समस ट्री बनाया तथा सेंटा क्लॉज का चित्र भी बनाया । इस मौके पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं सहित शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा, प्रभाष कुमार, मिथिलेश कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.