छपरा, मार्च 6 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत सिताब दियारा से प्रभुनाथ नगर पंचायत तक आरसीडी द्वारा कराए जा रहे पथ व नाला निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विभाग से जांच की मांग की है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल सारण को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।दक्षिणवारी चक्की, प्रभुनाथ नगर पंचायत के मुखिया अजीत सिंह के नेतृत्व में चंदन सिंह, रजनीश सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों लोगों ने विभाग को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा निर्धारित मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण में न तो सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप है और न ही कार्य सही ढंग से किया जा रहा है। गरीबा टोला बाजार में बन रहे नाले में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.