प्रभुनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
सिद्धार्थ, जून 18 -- बढ़नी हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के प्यूठान जिले में स्थित धार्मिक स्थल प्रभु नाथ बाबा धाम में भारत से श्रद्धालुओं का तांता लगातार बना हुआ है। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, महराजगंज और आसपास के जिलों से रोज़ाना हजारों की संख्या में भक्त नेपाल के बढ़नी बॉर्डर के रास्ते प्यूठान पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्राइवेट वाहनों, बसों, टैक्सियों और बाइक से यह यात्रा तय कर रहे हैं। प्रभु नाथ बाबा धाम को लेकर मान्यता है कि यहां दर्शन करने से विशेष मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर मलमास एवं सावन के महीने में यहां जल चढ़ाने और विशेष पूजा करने की परंपरा रही है। इस धार्मिक यात्रा से न केवल भारत-नेपाल के आपसी संबंधों को मजबूती मिल रही है, बल्कि सीमावर्ती इलाकों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.