मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- औराई। भदई निवासी प्रभाष चंद्र को भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली का महामंत्री नियुक्त किया है। प्रभाष चंद्र दिल्ली से एमबीए करने के बाद लगभग 15 वर्षों तक कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से जुड़ गए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना, युवाओं को राजनीति से जोड़ना और दिल्ली में पूर्वांचल समाज की भागीदारी बढ़ाना है। प्रभाष चंद्र के पिता डॉ. अनिल कुमार सिंह सरकारी चिकित्सक रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...