कौशाम्बी, जनवरी 15 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद प्रभाष गिरि पर लगा मकर संक्रांति का मेला इस बार भी भक्ति और उत्साह की जीवंत छटा बिखेरता रहा। ऐतिहासिक-धार्मिक महत्व से ओतप्रोत इस पर्वतीय स्थल पर गुरुवार को मेले की रौनक देखते ही बनी। यमुना के पावन जल में डुबकी लगाकर भक्तों ने पुण्य अर्जित किया। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष की मंगल कामनाएं कीं। बहुला गाय सहित अन्य मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। जबकि, जैन मंदिरों में पदम प्रभु के दर्शन कर भक्तों ने आध्यात्मिक शांति प्राप्त की। मेले में घरेलू सामग्रियों की दुकानें सजीं। गुड़ की सुगंधित जलेबी, चाट-फुल्की का लुत्फ लिया गया। बच्चों ने झूलों पर उड़ान भरी, सर्कस के करतब देखे और रंग-बिरंगे खिलौनों से आनंदित हुए। युवा पर्वत शिखर पर पतंग उड़ाते नजर आए। दान-पुण्य की भावना से अनेक श्रद्धालुओं ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.