मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मेंटरिंग के माध्यम से प्रभावी शिक्षण, बेहतर संचार व्यवस्था और विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार लाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने चार अलग-अलग व्हाट्सऐप चैनल बनाए हैं। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने सभी संबंधित को अनुपालन का आदेश दिया है। इन्होंने डीपीओ तथा अध्यापक शिक्षा संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किया है। इसके तहत कक्षा 1-2 के लिए फाउंडेशनल स्टेज, कक्षा 3-5 के लिए प्रिपरेटरी स्टेज, कक्षा 6-8 के लिए मिडिल स्टेज तथा कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के लिए अलग चैनल संचालित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- व्हाट्सएप चैनल से शिक्षकों को जोड़ने की पहल, अब यूट्यूब लाइव से मिलेगा मेंटरिंग का मार्गदर्शन इन चैनलों के...