देवघर, अगस्त 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र देवघर के सभागार में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर मधुकर कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रौशन कुमार सिंह व वीणा हेलेन टुडू के निर्देशानुसार मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण 2.0 कार्यक्रम के तहत विद्यालयों के मूल्यांकन एवं विद्यार्थियों के आकलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: मेरा विद्यालय निपुण के लिए 172 शिक्षकों को प्रशिक्षणबैठक का मुख्य उद्देश्य इस बैठक में देवघर प्रखंड के 16 सक्रिय शिक्षकों (मूल्यांकनकर्ताओं) ने भाग लिया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी देवघर रौशन कुमार सिंह ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं से निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष, सफल एवं प्रभावी तरीके से विद्यालयों का मूल्यांकन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन का उद्देश्...