बांदा, मई 27 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों के निस्तारण, प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने जाने के दिशा-निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अभियोजन कार्यों में निरंतर सुधार पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र सहित ज्येष्ठ अभियोजन एवं सहायक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेl

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...