प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश
मऊ, मई 20 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश के अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने मंगलवार को जिला अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला अभियोजन कार्यालय पहुंचने पर अपर निदेशक अभियोजन आज़मगढ़ मंडल भानुप्रताप पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अभियोजन निदेशक ने कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन अधिकारियों, सहायक अभियोजन अधिकारियों, जिला शासकीय अधिवक्ताओं एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने शासकीय एवं सहायक शासकीय अधिवक्ताओं से भी संवाद कर लंबित एवं संवेदनशील मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। कहा कि अभियोजन कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है, जिससे न्यायालय में मजबूत पक्ष प्रस्तुत किया जा सके। बैठक के दौरान अभियोजन निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भयमुक्त समाज की संकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.