कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- पुलिस कार्यालय स्थित वीरांगना दुर्गा भाभी सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम ओम प्रकाश एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह की उपस्थिति में अभियोजन कार्यों एवं एक्विटल रिपोर्ट की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान माहवार अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी पैरवी एवं साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। न्यायालयों से दोषमुक्त हुए वादों का गहन विश्लेषण कर विवेचना एवं अभियोजन स्तर पर पाई गई कमियों को दूर करने के सख्त आदेश दिए गए। एसपी सत्यनारायण ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि वे गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध रूप से चार्जशीट दाखिल करें तथा अभियोजन अधिकारियों के साथ...